(DELHI, DELHI)
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी सदस्य देशों के नेताओं की सक्रिय भागीदारी और योगदान के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में सामने आए विचारों और सुझावों ने ब्रिक्स सहयोग को और व्यापक और मजबूत बनाया है। पीएम मोदी ने कहा कि नेताओं की मौजूदगी ब्रिक्स की बढ़ती प्रासंगिकता, खुलेपन और समावेशिता को दर्शाती है। उन्होंने बदलती वैश्विक परिस्थितियों में ब्रिक्स की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि दुनिया हमसे सिर्फ वादे नहीं, बल्कि परिणाम चाहती है। पीएम मोदी ने सम्मेलन में शामिल सभी मेहमानों की सुरक्षित वापसी की भी कामना की।
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 18वें ब्रिक्स समिट में शामिल होने के बाद भारत से चीन के लिए रवाना हो गए हैं। शी जिनपिंग 12-13 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स समिट में शामिल होने के लिए भारत आए थे। करीब सात साल बाद उनकी यह भारत यात्रा थी। समिट के दूसरे दिन उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना। इससे पहले पीएम मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और दूसरे देशों के नेताओं के साथ ब्रिक्स की फैमिली फोटो में भी शामिल हुए। शी जिनपिंग शनिवार दोपहर एयर चाइना की फ्लाइट से नई दिल्ली पहुंचे थे। उनके साथ एक हाईलेवल प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया था। एयरपोर्ट से वह कड़ी सुरक्षा के बीच आर्मर्ड होंगछी एन701 कार से ब्रिक्स समिट के आयोजन स्थल भारत मंडपम पहुंचे। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों नेताओं के बीच समिट से इतर करीब 45 मिनट तक अहम द्विपक्षीय बैठक भी हुई।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।