वायुसेना के एक अधिकारी के बताया कि यह पाकिस्तानी AWACS विमान था। AWACS एक ऐसा विमान होता है, जो हवा में मौजूद खतरों और लक्ष्यों की पहचान करने में मदद करता है।
रिपोर्ट के अनुसार, यह भारत की ओर से सतह से हवा में किया गया अब तक का सबसे लंबी दूरी का बड़ा हमला था।
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस कार्रवाई से साफ होता है कि दुश्मन भारत से कितनी भी दूरी पर क्यों न हो, वह भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम से सुरक्षित नहीं रह सकता।
S-400 एक आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम है। इसका इस्तेमाल दुश्मन के फाइटर जेट, ड्रोन और मिसाइल जैसे हवाई खतरों की पहचान करने और उन्हें रोकने के लिए किया जाता है।
रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में ऑपरेशन सिंदूर को भारतीय सेना की एक साथ कई मोर्चों पर कार्रवाई करने की क्षमता, मजबूत खुफिया तंत्र, आधुनिक तकनीक और तीनों सेनाओं के बीच बेहतर तालमेल का प्रदर्शन बताया गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।