BREAKING NEWS
जयपुर में Mercedes वर्कशॉप में भीषण आग, 8 कारें जलकर खाक; 10 दमकलों ने 2 घंटे में पाया काबू --- सीतापुरा की बालाजी मार्केट में देर रात लगी आग, 50 से ज्यादा कारें थीं मौजूद; शॉर्ट सर्किट की आशंका <<
Watch JAN TV on Tata Play DTH ( 1185 ) , Airtel DTH ( 355 ) , JIO Fiber ( 1384 )
Follow Jan TV on Facebook     Follow Jan TV on Twitter     Follow Jan TV on YouTube     Follow Jan TV on Instagram
प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुजरात के वडनगर में भव्य आयोजन | JAN TV
2026-09-17 11:38:14

प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुजरात के वडनगर में भव्य आयोजन

प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से एक महीने तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जायेगा

(India) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 17 सितम्बर को 76वां जन्म दिन है | इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से एक महीने तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जायेगा | प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन और सेवा के 25 साल पूरे होने पर अक्टूबर में कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है | इस दौरान पार्टी लोगों की मदद और जनसंपर्क से जुड़े अलग-अलग कार्यक्रम करेगी | पार्टी का उद्देश्य इस खास मौके को यादगार बनाना है |

प्रदेश के शहरों, कस्बों और 18 हजार से अधिक गावों में आशीर्वाद का दीया जलाकर लगभग 88 लाख दीपक जलाये जायेंगे | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर वडनगर से एक महीने तक चलने वाले सेवा संकल्प की शुरूआत हुई है, जहाँ से गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई | अहमदाबाद के कांकरिया और विश्व उमिया धाम में महा आरती, भजन, संध्या और दीप जलाने जैसे संस्कृति व धर्मिक आयोजन किये जा रहे है | सीतावन गौशाला में 76 गौमाताओं के गौदान का कार्यक्रम भी रखा गया है |

PM मोदी ने सभी देशवासियों को विश्वकर्मा जयंती पर दीं शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी ने 17 सितम्बर विश्वकर्मा जयंती पर सभी देशवासियों को बधाई दी | उन्होंने सोशल मीडिया X पर लिखा कि देश के शिल्पकारों और हुनरमंद लोगों का काम बहुत महत्वपूर्ण है | PM मोदी ने कहा कि कारीगर और हुनरमंद से देश के विकास में योगदान दे रहे है | उन्होंने कारीगरों के अच्छे भविष्य और भारत को आत्मनिर्भर बनने में उनकी भूमिका की भी सहारना की |

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।














 








पोल बोल

अभिनेत्री कंगना रनौत के अनुसार BigB के बाद उन्हें प्यार और सम्मान मिलता है - क्या आप उनकी इस बात से सहमत है ?

  • हां
  • नहीं
Ajax Loader
Follow Jan TV on Facebook     Follow Jan TV on Twitter     Follow Jan TV on YouTube     Follow Jan TV on Instagram
Total Hits :