BREAKING NEWS
जयपुर में Mercedes वर्कशॉप में भीषण आग, 8 कारें जलकर खाक; 10 दमकलों ने 2 घंटे में पाया काबू --- सीतापुरा की बालाजी मार्केट में देर रात लगी आग, 50 से ज्यादा कारें थीं मौजूद; शॉर्ट सर्किट की आशंका <<
Watch JAN TV on Tata Play DTH ( 1185 ) , Airtel DTH ( 355 ) , JIO Fiber ( 1384 )
Follow Jan TV on Facebook     Follow Jan TV on Twitter     Follow Jan TV on YouTube     Follow Jan TV on Instagram
योगी सरकार का निर्बाध बिजली आपूर्ति पर जोर, त्योहारों में नहीं होगी किल्लत, फीडरवार निगरानी सख्त | JAN TV
2026-09-23 10:29:06

योगी सरकार का निर्बाध बिजली आपूर्ति पर जोर, त्योहारों में नहीं होगी किल्लत, फीडरवार निगरानी सख्त

हर दो घंटे में फीडरवार रिपोर्ट, डिस्कॉम के MD रोज करेंगे समीक्षा; कोयले की कमी से न प्रभावित हो आपूर्ति

(Lucknow, Lucknow) योगी सरकार प्रदेश में निर्धारित शेड्यूल के अनुरूप बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष रणवीर प्रसाद ने प्रदेश की विद्युत आपूर्ति की समीक्षा की। उन्होंने सभी क्षेत्रों में निर्धारित शेड्यूल के अनुसार बिजली उपलब्ध कराने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास करने के निर्देश दिए। साथ ही भविष्य में कोयले की कमी के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित न हो, इसके लिए बेहतर वैकल्पिक व्यवस्था की योजना तैयार करने पर जोर दिया।

प्रमुख सचिव ने आपूर्ति की फीडरवार मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। उन्होंने नगरीय, तहसील और ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की स्थिति, फीडर मीटरों के आंकड़ों और वितरण व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मानकों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि फीडर स्तर के आंकड़ों का नियमित विश्लेषण किया जाए और जहां भी कमियां सामने आएं, वहां तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई की जाए। अधिक लाइन हानि वाले फीडरों और क्षेत्रों के लिए फीडरवार कार्ययोजना बनाकर नियमित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।

आगामी त्योहारों को देखते हुए विद्युत वितरण निगमों को अभी से प्रभावी योजना तैयार करने को कहा गया है, ताकि त्योहारों के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। डिस्कॉम स्तर पर सभी प्रबंध निदेशकों को प्रतिदिन विद्युत आपूर्ति की समीक्षा कर विस्तृत रिपोर्ट लखनऊ भेजने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट में जिलेवार फीडर की जानकारी, ब्रेकडाउन और रोस्टिंग की स्थिति फीडरवार दर्ज की जाएगी।

डिस्कॉम स्तर के कंट्रोल रूम में हर दो घंटे की फीडरवार रिपोर्ट मंगाने के निर्देश दिए गए हैं। इससे किसी भी समय किसी फीडर की विद्युत आपूर्ति की स्थिति की जानकारी उपलब्ध हो सकेगी। शक्ति भवन में हुई समीक्षा बैठक में विद्युत आपूर्ति, व्यवस्थागत ढांचे के सुदृढ़ीकरण, बिल वितरण, बिल वसूली, बिजली चोरी रोकने, विद्युत दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और विद्युत कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

अध्यक्ष ने इंडीपेन्डेंट फीडर के उपभोक्ताओं से विद्युत निगमों के वरिष्ठ अधिकारियों को नियमित संपर्क कर विद्युत आपूर्ति का फीडबैक लेने और बेहतर आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही बिजनेस प्लान के कार्यों को समय से पूरा कराने पर भी जोर दिया गया। लखनऊ सहित प्रदेश के उन क्षेत्रों के लिए विशेष कार्ययोजना बनाने को कहा गया, जहां विद्युत आपूर्ति को लेकर बार-बार समस्याएं सामने आ रही हैं।

बैठक में प्रबंध निदेशक नितीश कुमार सहित उत्पादन निगम, एसएलडीसी और कारपोरेशन के निदेशक समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।














 








पोल बोल

अभिनेत्री कंगना रनौत के अनुसार BigB के बाद उन्हें प्यार और सम्मान मिलता है - क्या आप उनकी इस बात से सहमत है ?

  • हां
  • नहीं
Ajax Loader
Follow Jan TV on Facebook     Follow Jan TV on Twitter     Follow Jan TV on YouTube     Follow Jan TV on Instagram
Total Hits :