BREAKING NEWS
जयपुर में Mercedes वर्कशॉप में भीषण आग, 8 कारें जलकर खाक; 10 दमकलों ने 2 घंटे में पाया काबू --- सीतापुरा की बालाजी मार्केट में देर रात लगी आग, 50 से ज्यादा कारें थीं मौजूद; शॉर्ट सर्किट की आशंका <<
Watch JAN TV on Tata Play DTH ( 1185 ) , Airtel DTH ( 355 ) , JIO Fiber ( 1384 )
Follow Jan TV on Facebook     Follow Jan TV on Twitter     Follow Jan TV on YouTube     Follow Jan TV on Instagram
Mirzapur के कालीन कारोबार को मिलेगी वैश्विक पहचान, UP International Trade Show में 10 कारोबारी होंगे शामिल | JAN TV
2026-09-23 10:52:34

Mirzapur के कालीन कारोबार को मिलेगी वैश्विक पहचान, UP International Trade Show में 10 कारोबारी होंगे शामिल

कालीन, दरी और हस्तशिल्प के साथ लाल पेड़ा-बालूशाही का भी होगा प्रदर्शन, विदेशी खरीदारों से जुड़ने का मौका

(Mirzapur, Mirzapur)
नोएडा में 25 सितंबर से आयोजित होने वाले उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में मीरजापुर के 10 कालीन कारोबारी और 2 मिष्ठान कारोबारी अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन के जरिए मीरजापुर के कालीन उद्योग, हस्तशिल्प और स्थानीय खाद्य उत्पादों को देश-विदेश के खरीदारों के सामने प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। ट्रेड शो में 86 देशों से आने वाले आयातकों और कारोबारियों को मीरजापुर में तैयार होने वाले कालीन, दरी और अन्य हस्तशिल्प उत्पादों को देखने का मौका मिलेगा।

जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र के उपायुक्त संदीप कुमार के अनुसार, इंटरनेशनल ट्रेड शो मीरजापुर के कालीन उद्योग को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। अंतरराष्ट्रीय कारोबार के बदलते परिदृश्य के बीच स्थानीय कालीन कारोबारियों को नए विदेशी खरीदारों और कारोबारियों से संपर्क स्थापित करने का अवसर मिलेगा, जिससे निर्यात के नए रास्ते खुलने की संभावना है।

ट्रेड शो में मेसर्स रमाशंकर कारपेट, मेसर्स शबनूर कारपेट, मेसर्स इस्तेखार कारपेट और मेसर्स बृजेश दरी एवं कारपेट हाल नंबर-9 में अपने उत्पाद प्रदर्शित करेंगे। मेसर्स परी हैंडीक्राफ्ट, मेसर्स आरएस हैंडीक्राफ्ट, मेसर्स नंदिनी हैंडीक्राफ्ट और मेसर्स चैंपियन ट्रेडर्स हाल नंबर-10 में उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। मेसर्स वन पैलेस ऑफ रग्स हाल नंबर-14 और मेसर्स आर्टलाइन क्रिएशन हाल नंबर-15 में अपने उत्पाद प्रदर्शित करेंगे।

उपायुक्त के अनुसार, प्रदेश सरकार की एक जनपद एक उत्पाद (ODOP) योजना से मीरजापुर के कालीन उद्योग को प्रोत्साहन मिला है। योजना के तहत मिलने वाली सुविधाओं और आर्थिक सहायता से कारोबार को बढ़ावा मिलने के साथ कालीन बुनकरों की आर्थिक स्थिति पर भी सकारात्मक असर पड़ा है। स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ने और पारंपरिक कालीन निर्माण से जुड़े परिवारों को भी इसका लाभ मिलने की बात कही गई है।

इंटरनेशनल ट्रेड शो में मीरजापुर के लाल पेड़ा और बालूशाही जैसे स्थानीय उत्पाद भी प्रदर्शित किए जाएंगे। एक जिला, एक व्यंजन (ODOPC) के तहत ओम मिष्ठान भंडार और गुरुकृपा स्वीट्स हाल नंबर-16 में अपने उत्पाद प्रस्तुत करेंगे। ट्रेड शो में आने वाले विदेशी मेहमान मीरजापुर के प्रसिद्ध लाल पेड़े और बालूशाही का स्वाद भी चख सकेंगे।

स्थानीय कालीनों के साथ मीरजापुर की पारंपरिक मिठाइयों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किए जाने से जिले के कारोबारियों, बुनकरों और कारीगरों को नए ग्राहकों और बाजारों से जुड़ने का अवसर मिलने की उम्मीद है। ट्रेड शो के जरिए मीरजापुर की पारंपरिक कला, हस्तशिल्प और स्थानीय खाद्य उत्पादों को व्यापक बाजार तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।














 








पोल बोल

अभिनेत्री कंगना रनौत के अनुसार BigB के बाद उन्हें प्यार और सम्मान मिलता है - क्या आप उनकी इस बात से सहमत है ?

  • हां
  • नहीं
Ajax Loader
Follow Jan TV on Facebook     Follow Jan TV on Twitter     Follow Jan TV on YouTube     Follow Jan TV on Instagram
Total Hits :