BREAKING NEWS
ट्रंप प्रशासन को झटका, CNN समेत 3 मीडिया संस्थानों के प्रेस पास बहाल करने का आदेश --- जज केली ने कहा- पत्रकारों के प्रेस पास रद्द करने से पहले नोटिस और अपनी बात रखने का मौका देना जरूरी है <<
Watch JAN TV on Tata Play DTH ( 1185 ) , Airtel DTH ( 355 ) , JIO Fiber ( 1384 )
Follow Jan TV on Facebook     Follow Jan TV on Twitter     Follow Jan TV on YouTube     Follow Jan TV on Instagram
बारिश के बीच CM Yogi का जनता दर्शन, करीब 200 लोगों की सुनी समस्याएं; कब्जा कराने वालों पर सख्ती | JAN TV
2026-09-24 14:42:15

बारिश के बीच CM Yogi का जनता दर्शन, करीब 200 लोगों की सुनी समस्याएं; कब्जा कराने वालों पर सख्ती

जमीन कब्जामुक्त कराने और दबंगों पर कानूनी कार्रवाई के निर्देश, गंभीर मरीजों के इलाज में आर्थिक मदद का भरोसा

(Gorakhpur, Gorakhpur) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह बारिश के बावजूद गोरखनाथ मंदिर में ‘जनता दर्शन’ किया। दूरदराज से आए करीब 200 लोगों से मुख्यमंत्री ने मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश दिए। बारिश के कारण लोगों की सुविधा के लिए जनता दर्शन का आयोजन गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में किया गया।

मुख्यमंत्री ने कुर्सियों पर बैठे लोगों तक पहुंचकर उनकी समस्याएं और पीड़ा जानीं। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि सभी की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर पीड़ित व्यक्ति की समस्या पर संवेदनशीलता से ध्यान दिया जाए और उसका समयबद्ध व पारदर्शी तरीके से निस्तारण कराया जाए।

जनता दर्शन में कुछ महिलाओं ने अपनी जमीन पर जबरन कब्जा किए जाने की शिकायत की। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यदि किसी दबंग ने गरीब की जमीन पर अवैध या जबरन कब्जा किया है तो जमीन को कब्जामुक्त कराया जाए और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि किसी भी व्यक्ति की जमीन पर अवैध कब्जा नहीं रहने दिया जाना चाहिए।

जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे लोगों की समस्याएं भी मुख्यमंत्री ने सुनीं। ऐसे मामलों में उन्होंने अधिकारियों को अस्पताल के इलाज संबंधी एस्टीमेट की प्रक्रिया जल्द पूरी कर शासन को भेजने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से इलाज के लिए जरूरत के अनुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।














 








पोल बोल

अभिनेत्री कंगना रनौत के अनुसार BigB के बाद उन्हें प्यार और सम्मान मिलता है - क्या आप उनकी इस बात से सहमत है ?

  • हां
  • नहीं
Ajax Loader
Follow Jan TV on Facebook     Follow Jan TV on Twitter     Follow Jan TV on YouTube     Follow Jan TV on Instagram
Total Hits :