मुख्यमंत्री ने बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान पर जोर देते हुए सिंचाई विभाग को फैजुल्लागंज से सीतापुर के नैमिष तक व्यापक तटबंध योजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भविष्य में बाढ़ से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए दीर्घकालिक और प्रभावी उपाय किए जाने जरूरी हैं।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से राहत कार्यों की स्थिति, प्रभावित क्षेत्रों में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और लोगों की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने तथा राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत के साथ-साथ भविष्य में ऐसी स्थिति से निपटने के लिए स्थायी व्यवस्थाओं पर भी काम किया जाना चाहिए।
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।