मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि यदि कोई पीड़ित अपनी वास्तविक समस्या लेकर दूसरी बार जनता दर्शन में पहुंचता है, तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने और पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाने के निर्देश दिए।
जनता दर्शन में जमीन पर जबरन कब्जे से जुड़ी शिकायतों पर भी मुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जमीन को कब्जामुक्त कराकर पीड़ित को न्याय दिलाया जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान केवल शिकायत सुनने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि शिकायत का उचित और प्रभावी निस्तारण जमीन पर भी दिखाई दे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।