(DELHI, India)
अब तक बीजेपी के लिए आसान मानी जा रही इन सीटों पर आप मुश्किल पैदा कर सकती है। सूत्रों की मानें तो आप के अंदाज से बीजेपी खेमे में खलबली मची है। 2014 के आम चुनावों के बाद क्या होगी देश की सियासी तस्वीर। किसे मिलेगा ताज और किसपर गिरेगी गाज। कांग्रेस विधान सभा चुनावों की शिकस्त से हताश है। बीजेपी हालांकि मोदी लहर की उमंगों पर सवार है। लेकिन दिल्ली में आम आदमी पार्टी यानी आप ने बीजेपी की थाली से जिस अंदाज़ में सत्ता का निवाला छीना उससे पार्टी सकते में है। और अब तो आप ने लोकसभा चुनावों के लिए भी ताल ठोंकनी शुरू कर दी है। सियासी जानकारों के मुताबिक आम आदमी पार्टी दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, यूपी, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु समेत डेढ़ दर्जन सूबों की करीब 200 शहरी सीटों पर बीजेपी का खेल बिगाड़ सकती है। उधर आम आदमी पार्टी 15 दिन के अंदर लोकसभा चुनावों के लिए अपनी पहली सूची लाने की तैयारी में है। लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए पार्टी हरियाणा के साथ ही महाराष्ट्र और कर्नाटक में भी अपने कार्यक्रम शुरू करने जा रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।