‘टाटा समूह के कर्मचारी नए साल में खुले दिल से करें काम’
(India)
टाटा समूह के चेयरमैन साइरस पी मिस्त्री ने साल के आखिरी दिन एक खुले खत में अपने साढ़े पांच लाख कर्मचारियों को भावपूर्ण संदेश भेजा। ज्यादा बोलने में यकीन नहीं रखने वाले मिस्त्री ने इसमें कहा है कि आने वाले साल में खुले दिल से काम करने की जरूरत है। सालाना 5,27,047 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित करने वाली समूह की सौ से ज्यादा कंपनियां एक-दूसरे के संसाधनों का इस्तेमाल करें। आर्थिक माहौल अनिश्चितताओं से भरा हुआ है। इसलिए हमें नए विचारों व प्रयोगों के साथ इसी माहौल में काम करना सीखना होगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।