(BIHAR, India)
मंत्री ने मंगलवार को बोकारो में कहा था, ‘अभी मोदी लोहे का टुकड़ा मांग कर रहे हैं और आगे वह....?’ भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष रवींद्र राय ने इसे आपत्तिजनक टिप्पणी करार देते हुए कहा कि महिला आयोग को इस पर स्वत: संज्ञान लेते हुए उन्हें नोटिस देना चाहिए। मंत्री और उनकी कांग्रेस पार्टी को इस पर माफी मांगनी चाहिए। गौर हो कि झारखंड के एक मंत्री ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर विवादास्पद बयान दे दिया। मंत्री ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा के लिए आम जनता से लोहा मांगने वाले मोदी लगता है, एक दिन जनता से एक पत्नी की भी मांग कर बैठेंगे। झारखंड के मनन मालक्का ने धनबाद में सोमवार को पत्रकारों से कहा कि भाजपा इससे पहले (अयोध्या में मंदिर बनवाने के लिए) आम जनता से ईंट मांग चुकी है। अब मोदी (सरदार पटेल की प्रतिमा के लिए) लोहा मांग रहे हैं। बाद में वह सोना मांगेंगे, और एक समय ऐसा आएगा कि वह जनता से एक पत्नी की मांग कर बैठेंगे। मोदी `विधुर` जो हैं। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र राय ने मनन मलिक को तुरंत मंत्री पद से हटाए जाने की मांग की है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।