नये साल के आगाज के साथ लोगों को करनी होगी अपनी जेब ढीली
(BIHAR, India) नये साल में बिना सब्सिडी के गैस सिलिंडरों लेने के लिए लोगों को अब बड़ी रकम चुकानी होगी. एक जनवरी यानी आज से बिना सब्सिडी के गैस सिलिंडर 231.50 रुपये महंगा हो गया है. इसके लिए अब 1346 रुपये चुकाने होंगे. इससे पहले बिना सब्सिडी के गैस सिलिंडर की कीमत 1114.50 रुपये थी. वहीं सब्सिडी वाले गैस सिलिंडर पूर्व की तरह 441.50 रुपये में ही मिलेंगे. व्यावसायिक उपयोग में आनेवाले 19 केजी के गैस सिलिंडर की कीमत अब 2271.50 रुपये हो गयी है. इसकी दर में 489.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. यह पहले 1782 रुपये प्रति सिलिंडर थी.....

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।