सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने लालू प्रसाद यादव पर मुजफ्फरनगर दंगों को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया
(UTTARPRADESH, India) सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने लालू प्रसाद यादव पर मुजफ्फरनगर दंगों को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया है। मुलायम ने लालू को खरी-खोटी सुनाते हुए कहा कि दंगा पीड़ितों को सरकार की ओर से दी गई मदद की जानकारी होने के बावजूद वे इस मुद्दे पर सियासत कर रहे हैं। लखनऊ में मीडिया से बातचीत में मुलायम ने लालू पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी लोग अपनी नीतियों को छोड़कर नहीं जाते। लेकिन राजद नेता लालू यादव तो सत्ता के लिए भाजपा के ही नजदीक हो गए थे। उन्होंने लालू पर कांग्रेस की चापलूसी करने का आरोप लगाया और कहा कि अब उनके पास सत्ता में आने के लिए सिर्फ एक उपाय ही दिख रहा है और वो है कांग्रेस की चापलूसी। जो काम लालू यादव अच्छी तरह कर रहे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।