पूंजी बाजार नियामक सेबी ने ब्रुक्स लेबोरेटरीज के आइपीओ मामले में कड़ी कार्रवाई की है। सेबी ने अनियमितताओं के आरोप में 25 कंपनियों और लोगों पर 53.50 करोड़ रुपये का जुर्माना ठोका है। यह भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की ओर से लगाए गए कुछ सबसे बड़े जुर्मानों में शामिल है। बाजार नियामक ने बताया कि 15 कंपनियों और उनके डायरेक्टरों पर बेहद गंभीर आरोप लगे थे। इन्होंने आइपीओ प्रक्रिया के दौरान ब्रुक्स के प्रमोटरों के साथ मिलकर पैसे में हेरफेर किया। सेबी की जांच में पता चला था कि कोणार्क कॉमर्शियल एंड इंडस्ट्रीज, शरदराज ट्रेडफिन, ब्लू प्रिंट सिक्योरिटीज और शनशाइन हाउसकॉन ने 8.25 करोड़ रुपये का हेरफेर किया। इन आरोपों में 10 लाख से लेकर 30.60 करोड़ रुपये तक का अलग-अलग जुर्माना ठोका गया है। सेबी ने कहा कि एक कंपनी सूर्यमुखी प्रोजेक्ट्स को 15.30 करोड़ रुपये एडवांस दिए गए, जबकि प्रोजेक्ट साइट पर इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित भी नहीं हुआ था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।