एशिया के सबसे बड़े डीटीएच सेवा प्रदाता डिश टीवी को देश का सर्वाधिक आकर्षक ब्रांड माना गया है। अग्रणी शोध एजेंसी ट्रस्ट रिसर्च एडवाइजरी (टीआरए) की श्इंडियाज मोस्ट अट्रैक्टिव ब्रांड्स-2013श् रिपोर्ट में यह घोषणा की गई है। यह परिणाम उस सर्वे का नतीजा है जिसे 16 शहरों के 3,000 ग्राहकों से 36 लक्षणों के आधार पर पाया गया था। टीआरए की ओर से इस प्रतिष्ठित मान्यता के मिलने से गौरवान्वित डिश टीवी इंडिया के सीईओ सलिल कपूर ने सभी ग्राहकों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि ये अवार्ड दर्शाते है कि ग्राहक किस प्रकार गुणवत्ता एवं गुणों की प्रशंसा करते हैं। यह हमारी प्रतिस्पर्धा शक्ति का परिचायक है। इस मौके पर टीआरए के सीईओ एन चंद्रमौलि भी मौजूद थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।