(India)
रिजर्व बैंक ने एक अधिसूचना में कहा कि बाजार में इस तरह की अफवाह चल रही है कि 1 जनवरी 2014 से बैंक ऐसे नोट स्वीकार नहीं करेंगे, जिन पर लिखा होगा। रिजर्व बैंक ने जनता से कहा कि वे इस तरह की अफवाहों के झांसे में न आएं और बैंक नोटों का इस्तेमाल बिना किसी भय के करें। रिजर्व बैंक ने स्पष्ट किया कि उसने इस तरह का कोई निर्देश जारी नहीं किया है। केंद्रीय बैंक ने बताया कि हमने अगस्त में बैंक कर्मचारियों को निर्देश दिया था कि वे नोट गंदा नहीं करें। न ही उस पर कुछ लिखें। बैंक कर्मचारियों की भी नोटों पर लिखने की आदत हो गई है। इसीलिए बैंक कर्मचारियों को जागरूक करने की कोशिश के तहत अधिसूचना जारी की गई थी। हालांकि, कुछ लोगों ने अफवाह फैला दी। ऐसे नोट जब हमारे पास आएंगे तो हम उन्हें दोबारा जारी नहीं करेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।