(DELHI, India)
पहले दिन विधानसभा में नए विधायकों को शपथ दिलाई जा रही है। अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसौदिया समेत कई नेता शपथ ले चुके हैं, बाकी ले रहे हैं। जबकि गुरुवार को यानी 2 जनवरी को सरकार विश्वास मत हासिल करने की कोशिश करेगी। गुरुवार को यह साफ होगा कि सरकार चलेगी या चली जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव 3 जनवरी को होना है। आप ने पहली बार विधायक बने एमएस धीर को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया है। उप-राज्यपाल नजीब जंग 6 जनवरी को सदन को संबोधित करेंगे। 7 जनवरी को जंग के अभिभाषण पर चर्चा होगी। वहीं आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मीडिया को बताया कि मतीन अहमद दिल्ली विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर होंगे। दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा में आप के 28 विधायक हैं, जो बहुमत की संख्या से आठ कम है। आप को कांग्रेस के आठ विधायकों का समर्थन है, जिसकी बदौलत वह बहुमत पा सकती है। सदन में भाजपा के 31 और सहयोगी अकाली दल का एक विधायक है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।