ऑस्ट्रेलिया में भारतीय पर्यटकों की संख्या बढ़ी
(International)
ऑस्ट्रेलिया आने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। 2013 में जनवरी से अक्टूबर तक करीब एक लाख 34 हजार भारतीय पर्यटक आस्ट्रेलिया आ चुके हैं। टूरिज्म ऑस्ट्रेलिया के पूर्वानुमान के मुताबिक 2013 के अक्टूबर माह में 13 हजार 400 भारतीयों ने ऑस्ट्रेलिया का भ्रमण किया। यह अक्टूबर 2012 में ऑस्ट्रेलिया आए भारतीय पर्यटकों की संख्या से 9.5 प्रतिशत अधिक है। 2013-14 में ऑस्ट्रेलिया आने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या में 7.6 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान है। 2013 के प्रारंभ में जारी रिपोर्ट के मुताबिक 2012-13 में ऑस्ट्रेलिया आने वाले चीन के पर्यटकों में सर्वाधिक 15.9 प्रतिशत वृद्धि होने का अनुमान रहा। इसके बाद इस मामले में मलेशिया ख्13.9 प्रतिशत,, सिंगापुर ख्12.5 प्रतिशत, और भारत ख्7.5 प्रतिशत, का स्थान रहा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।