अमेरिका में मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त
(International)

अमेरिका के नार्थ डकोटा प्रांत में कच्चा तेल ले जा रही एक मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें भीषण आग लग गई। विस्फोट इतना भीषण था कि उसकी आवाज कई किमी तक सुनाई दी। जलते डिब्बों से उठते काले धुएं को मीलों तक साफ देखा जा सकता था, जिसके बाद इलाके के निवासियों से घर छोड़ने को कहा गया। मीडिया रिपोर्टो में यह जानकारी दी गई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।