बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा
(International)
बांग्लादेश में पांच जनवरी को होने वाले आम चुनाव को लेकर जारी राजनीतिक गतिरोध फिर हिंसक हो गया। मंगलवार को सुरक्षा बलों के साथ हुई झड़प में कट्टरपंथी जमात-ए-इस्लामी के एक नेता की मौत हो गई। चुनाव को स्थगित कराने के लिए बुधवार से विपक्षी दल अनिश्चितकालीन राष्ट्रव्यापी हड़ताल करेंगे। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय सीमा के नजदीक पश्चिमी मेहरपुर जिले में प्रदर्शनकारियों व संयुक्त बलों के बीच हुई झड़प में स्थानीय जमात नेता अब्दुल जब्बार की मौत हो गई। झड़प में कई जवान भी घायल हो गए। राजधानी ढाका में मंगलवार को मुख्य विपक्षी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किया और शहर के पुराने इलाके में बम विस्फोट किए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।