फलस्तीन के साथ शांति वार्ता के लिए अमेरिका की मध्यस्थता में हुए समझौते के तहत इजरायल ने 26 फलस्तीनी कैदियों के तीसरे समूह को रिहा कर दिया। रिहा हुए कैदियों में तीन गाजा, 18 वेस्ट बैंक व पांच पूर्वी यरुशलम के रहने वाले हैं। इन्हें इजरायल की जेलों से रातोंरात बसों से भेजा गया। इन कैदियों का गाजा व वेस्ट बैंक में नायकों की तरह गर्मजोशी से स्वागत किया गया। रामल्ला स्थित मुख्यालय में फलस्तीन प्राधिकरण के राष्ट्रपति महमूद अब्बास रिहा हुए कैदियों से मिलने के लिए बेकरार रहे। उन्होंने कहा कि यह दिन हमारे देश, परिवारों व कैदियों के लिए खुशी का है। इन नायकों ने आजादी की मशाल जलाई। साथ ही, उन्होंने वादा किया कि सभी फलस्तीन कैदियों की रिहाई तक इजरायल के साथ कोई शांति समझौता नहीं किया जाएगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।