बारबरा बुश अस्पताल में भर्ती
(International)
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश की पत्नी बारबरा बुश को सांस लेने में तकलीफ के बाद ह्यूस्टन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुश के कार्यालय ने बताया कि 88 वर्षीय बारबरा को सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन वह अच्छी हालत में हैं। बयान में कहा गया, श्बारबरा को टैक्सास मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है। वह अच्छी हालत में हैं और उनके पति और परिवार के लोग उनसे मिल चुके हैं। उन्हें बेहतरीन इलाज मुहैया कराया जा रहा है।श् मीडिया में आई खबरों में कहा जा रहा है कि देश की पूर्व प्रथम महिला में निमोनिया के लक्षण पाए जाने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।