ऑस्ट्रेलिया में भारतीय स्टूडेंट मनराजविंदर सिंह और उसके दोस्त पर हुए हमला मामले में एक टीनेजर पर मामला दर्ज किया गया है। विक्टोरिया पुलिस के बयान के मुताबिक, मामले में 16 साल के एक लड़के पर गंभीर रूप से हमला करने का आरोप लगाया गया है और उसे हिरासत में भेज दिया गया है। बयान के अनुसार घटना की मीडिया कवरेज के बाद सेंट अल्बान्स के इस किशोर की पहचान प्रोटेक्टिव सविर्सेज ऑफिसर्स (पीएसओ) ने की। पीएसओ ने आरोपी को रात के वक्त सनशाइन रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। पुलिस ने साइनेहाम और एस्कोट से 15 और 16 साल की उम्र वाले दो अन्य किशोरों को भी गिरफ्तार किया है और फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। गौरतलब है कि मनराजविंदर सिंह पर रविवार को कुछ लोगों ने डंडों से हमला कर दिया था। उनके सिर में काफी गहरी चोटें आई थीं जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।