नेपाल के तनाहुन जिले में मंगलवार रात एक जीप के नदी में पलट जाने से 6 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई। जीप में कुल 10 भारतीय सवार थे। सभी भारतीय पर्यटक नव वर्ष के मौके पर कोलकाता से पोखरा घूमने जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक काठमांडू से 152 किलोमीटर की दूरी पर बांदीपुर गांव के निकट कल रात 11 बजे मारसायागडी नदी में जीप पलट गई। हादसे में 6 भारतीय पर्यटक की मौत हो गई। मरने वालों में विनय कुमार तिवारी, हेमंत त्रिपाठी, कलावती तिवारी, पूनम त्रिपाठी, नेहा त्रिपाठी और मिलन त्रिपाठी ख्36, है। जबकि दुर्घटना के शिकार दो बच्चों को घायल अवस्था में उदयपुर जिले के डूमरा स्थित लक्ष्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवों को भी इसी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।