एनडीए में शामिल होगी एमडीएमके
(India)
तमिलनाडु का एमडीएमके आम चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल हो सकता है। यह जानकारी बुधवार को एमडीएमके के नेता वाइको ने दी। मरुमलरची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम ‘एमडीएमके’ तमिलनाडु और पुडुचेरी में 1994 में गठित एक द्रविड़ियन पार्टी है। वाइको ने संवाददाताओं से यहां कहा कि उन्होंने आम चुनाव के लिए गठबंधन बनाने के मुद्दे पर बीजेपी नेताओं से प्रारंभिक बातचीत की है। उन्होंने कहा कि एमडीएमके का मुख्य उद्देश्य केंद्र में कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकार को हटाना और कांग्रेस की मदद से किसी अन्य सरकार के गठन को रोकना है। वाइको के अनुसारए बीजेपी के पक्ष में समर्थन बढ़ रहा है और देश में नरेंद्र मोदी की लहर चल रही है। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हैं। वाइको ने कहा कि मोदी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।