झारखंड राज्य विद्युत बोर्ड का अस्तित्व आज से होगा समाप्त
(JHARKHAND, India) दो जनवरी से झारखंड राज्य विद्युत बोर्ड का अस्तित्व समाप्त हो जायेगा. बिजली बोर्ड का विखंडन कर चार कंपनियां बना दी गयी हैं. ये चारों कंपनियां दो जनवरी से कार्यरत हो जायेंगी. सूत्रों ने बताया कि गुरुवार को बिजली बोर्ड के बंटवारे की अधिसूचना राज्य सरकार जारी कर देगी. कैबिनेट से मंजूरी मिल गयी है. बिजली बोर्ड को बांट कर संचरण, उत्पादन, वितरण और होल्डिंग कंपनी बनायी गयी हैं. आपको बता दें कि बिजली बोर्ड के मुख्यालय में ही चारों कंपनियों का कार्यालय होगा. इसके लिए व्यवस्था की जा रही है. इस समय बिजली बोर्ड का कार्यालय दो माले की है. बताया गया कि ग्राउंड फ्लोर से लेकर दूसरे माले में अलग-अलग वितरण, संचरण और उत्पादन कंपनी का कार्यालय होगा. होल्डिंग कंपनी का कार्यालय भी ग्राउंड फ्लोर पर होगा...

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।