नये साल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तेज गति से चल रही विकास की गाड़ी पर ब्रेक लग गया है
(BIHAR, India) नववर्ष के आगमन पर बिहार सहित पूरा देश खुशियां मनाएगा वहीं नये साल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तेज गति से चल रही विकास की गाड़ी पर ब्रेक लग गया है... राज्य सरकार ने सूबे भर में बालू के खनन पर आज से रोक लगा दी है... बालू की नयी बंदोबस्ती होने या सरकार द्वारा नया आदेश दिये जाने तक अब बिहार में गंगा बालू या लाल बालू का खनन कहीं नहीं होगा.... खनन पर रोक लगने से सड़क, पुल पुलिया एवं भवनों के निर्माण पर रोक लग जाएगी.... नीतीश के विकास के सपने पर ब्रेक लग जाएगा बालू की निकासी पर रोक लगने से बिहार चल रहे हजारों करोड़ की योजनाएं ठप हो जाएंगी.... सड़क एवं पुल-पुलियों कानिर्माण कार्य बंद हो जाएगा.... लाखों मजदूर बेरोजगार हो जाएंगे और राज्य सरकार को एक हजार करोड़ से ज्यादा के राजस्व की हानि होगी.... खान एवं भूतत्व विभाग के अपर सचिव घनश्याम प्रसाद दफ्तुआर ने कहा कि बालू खनन की बंदोबस्ती 31 दिसम्बर तक ही दी गयी थी.... न्यायालय के आदेश के कारण सरकार ने बालू के खनन पर रोक लगायी है.... इससे विकास कार्य बाधित तो होगा ही किंतु न्यायालय का आदेश है....

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।