(DELHI, India)
बहुप्रतीक्षित लोकपाल विधेयक को राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गयी... विधेयक को राज्यसभा ने 17 दिसंबर को पारित किया था और 18 दिसंबर को यह लोकसभा में पारित हो गया था... सरकारी सूत्रों ने बताया कि लोकसभा सचिवालय ने कल विधेयक की प्रति कानून मंत्रालय को भेजी थी... इसके बाद विधेयक को राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए राष्ट्रपति भवन भेजा गया.... सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रपति ने लोकपाल विधेयक पर दस्तखत कर दिये हैं.... राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद विधेयक कानून का रुप ले लेता है... राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद कानून मंत्रालय का विधायी विभाग इस पर दस्तखत करेगा और फिर इसे सरकारी गजट में प्रकाशन के लिए भेज दिया जाएगा... विधेयक केंद्र के स्तर पर लोकपाल और राज्यों के स्तर पर लोकायुक्त के गठन का प्रावधान करता है....
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।