बीजेपी के जगदीश मुखी ने विधानसभा स्पीकर के लिए भरा नामांकन
(DELHI, India) मुखी ने आज इस बात की जानकारी देते हुए बताया, ‘भाजपा ने स्पीकर पद का चुनाव लड़ने का निर्णय किया है और इसके लिए मेरे नाम का प्रस्ताव किया है। मैंने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है।’’ दिल्ली विधानसभा के स्पीकर का चुनाव नयी सरकार के विश्वास मत के दूसरे दिन 3 जनवरी को होना है। आम आदमी पार्टी ने अपने विधायक एम एस धीर के नाम की इस पद के लिए घोषणा की है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।