ऑस्ट्रेलिया में हमले का शिकार हुए भारतीय छात्र की हालत अब भी गंभीर
(International) पीड़ित के भाई ने यह जानकारी दी है। रविवार को तड़के करीब मनराजविन्दर सिंह अपने दो दोस्तों के साथ प्रिसेंज ब्रिज के पूर्व में स्थित एक फुटपाथ के पास खड़ा था तभी अफ्रीकी रंगरूप वाले आठ पुरूष और एक महिला उसके पास आए। पुलिस ने अपने एक बयान में बताया कि गिरोह ने तीनों पर हमला किया और उनके मोबाइल फोन छीनकर भाग गए। सिंह यहां के क्रैंबिज कॉलेज में अकाउंट का छात्र है। उसे एल्फ्रेड अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसे आईसीयू में रखा गया है। इससे पहले सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से उसका एक ऑपरेशन किया गया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।