टाटा मोटर्स ने बयान में कहा कि दिसंबर 2013 में उसने नैनो, इंडिका व इंडिगो मॉडलों के 6,537 वाहन बेचे, जबकि सूमो, सफारी, आरिया व वेंचर की बिक्री 2,735 इकाई की रही। वाणिज्यिक वाहन खंड में कंपनी की बिक्री 45.83 प्रतिशत की गिरावट से 25,738 इकाई रह गई, जो इससे पिछले साल समान महीने में 47,515 इकाई रही थी। दिसंबर में कंपनी का निर्यात 26.79 प्रतिशत के नुकसान से 2,842 इकाई रह गया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।