'हैप्पी न्यू ईयर' का पोस्टर सोशल मीडिया पर जारी
(India) फिल्म के निर्माताओं ने प्रशंसकों के लिए एक खास एप्लीकेशन के लिए अमेरिकी कंपनी डिजिग्राफ से करार किया है। इस करार की वजह से फिल्म या उसके कलाकारों या निर्देशक के किसी भी प्रशंसक को (ट्विटर उपयोगकर्ता) उसकी पसंद के कलाकार का हस्ताक्षरित पोस्टर मिला। पोस्टरों में कलाकारों ने विशेष रूप से अपनी लिखावट से प्रशंसक को संबोधित किया। फिल्म की निर्देशक फराह खान ने वादा किया है कि यह साल की सबसे मनोरंजक फिल्म होगी। फराह ने कहा, "मेरी स्वप्निल परियोजना 'हैप्पी न्यू ईयर' ने आज अपने पहले पोस्टर को जारी कर प्राप्ति की दिशा में एक ओर कदम बढ़ा दिया है। मैं मनोरंजनपूर्ण फिल्मों में यकीन करती हूं। मुझे यकीन है कि ऐसे कलाकारों को लेकर बनाई यह फिल्म वर्ष की सबसे मनोरंजक फिल्म होगी।"

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।