(Amber, Jaipur)
प्रदेश की जनता को शुद्ध पानी मिले ...इसके लिए आगामी 60 दिन में प्राथमिकता के साथ काम किया जाएगा ..यह कहना है प्रदेश के जल संसाधन मंत्री सांवरलाल जाट का। शासन सचिवालय स्थित मंत्रालयिक भवन में सांवरलाल जाट ने प्रदेश में शुद्ध जल पूर्ति को लेकर बनने वाले कार्य योजना की समीक्षा की। बैठक में मंत्री ने शुद्ध पानी के संरक्षण पर जोर देते हुए। खराब पडे हैण्डपंप सुधारने और पानी की ठंकियों की सफाई के निर्देश भी दिए। जाट ने बताया कि प्रदेश के पष्चिमी क्षेत्रों में फ्लोराईड युक्त पानी एक बडी समस्या है। उन्होंने प्रदेश के फ्लोराईड से प्रभावित क्षेत्रों में आरओ लगवाने की बात भी कही। सुराज संकल्प यात्रा के दौरान जो मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने ग्रामीण क्षेत्रों से गांव गरीब और किसान सहित कई वादे जनता से किए थे उनको हम गंभीरता से लेते हुए 60 दिनों में लागू करने वाले है। हमारी सबसे पहली प्राथमिकता कृषक साथी योजना को दोबारा लागू किया जाएगा और इसकी राशि में भी बढ़ोतरी की जाएगी। ये कहना है कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी का। देश में जम्मू कश्मीर के बाद राजस्थान दूसरा राज्य होगा जहां फूलो के मंत्रालय बनेगें। इसमें बारां,कोटा,चित्तौडगढ़ और टोंक को भी शामिल किया गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।