ये जीत सच्चाई और ईमानदारी की जीत है : केजरीवाल
(DELHI, India) दिल्ली की जनता को बधाई देते हुए केजरीवाल ने कहा कि तन, मन और धन से आम आदमी पार्टी की सरकार और उसके मंत्री जनता की सेवा करेंगे। किसी भी भ्रष्टाचारी को बख्शा नहीं जाएगा। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए केजरीवाल ने कहा कि बिजली कंपनियों के ऑडिट के आदेश दे दिए गए हैं। ऑडिट रिपोर्ट आने के बाद बिजली बिल पर ठोस फैसला लिया जाएगा। केजरीवाल ने कहा कि सरकार का लक्ष्य जरूरतमंद को सुविधाएं देने का है। हमारे साथी मंत्रियों ने इस सात दिनों में रात-रात भर जगकर दिल्ली की गरीब जनता की जरूरतों को जाना है, देखा है और समझा है। उन लोगों तक की समस्याएं सुनीं गईं हैं जो दिल्ली के मतदाता भी नहीं है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।