सरकार ने सब्सिडी वाले एलपीजी सिलिण्डर की संख्या 9 से बढ़ाकर 12 सालाना करने की मांग पर विचार करने का आश्वासन दिया। वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि सिलिण्डरों की संख्या 9 से बढ़ाकर 12 सिलिण्डर सालाना करने की मांग कुछ राज्यों के मुख्यमंत्रियों की ओर से आयी है। सब्सिडीरहित सिलिण्डरों के दाम बढ़ाने की खबरों पर चिदंबरम ने कहा कि सरकार इस समस्या और सिलिण्डरों की संख्या बढाकर 12 सिलिण्डर सालाना करने की मांग पर विचार करेगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।