निफ्टी में इस समय 32 अंक गिरकर 6189 के स्तर पर ट्रेडिंग हो रही है जबकि सेंसेक्स में करीब 90 अंक की गिरावट के साथ 20798 पर कारोबार हो रहा है। कल 6 हफ्तों में सबसे नीचा स्तर छूने वाले सेंसेक्स ने आज भी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की। रुपया आज 2 हफ्ते के निचले स्तर पर आ गया जबकि सेंसेक्स 80 पॉइंट गिराकर खुला। निफ्टी 6200 के स्तर से भी नीचे चला गया। एशियाई बाजारों से मिल रहे सुस्त संकेतों ने हालात और मयस्सर किए हैं। फिलहाल टाटा मोटर्स के शेयरों में खासी गिरावट देखी जा रही है। इसका शेयर 1.91 फीसदी गिरा है। जबकि, भारती इंफ्राटेल समेत फाइनैंशल स्टॉक्स में तेजी देखी जा रही है। छोटे-मझोले शेयरों में लाल निशान पर कारोबार हो रहा है। मिड कैप स्टॉक्स 0.28 फीसदी गिरावट के साथ जबकि स्मॉल कैप स्टॉक्स में 0.21 फीसदी गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 80 पॉइंट लुढ़ककर 20808 पर खुला। इसमें 0.38 फीसदी की गिरावट देखी गई। जबकि, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स निफ्टी 80.50 अंक लुढ़ककर 6,221.15 पर खुला। इसमें 1.28 फीसदी की गिरावट देखी गई। कंपनियों के तिमाही नतीजे जल्द आने वाले हैं और ऐसे में निवेशक सावधानी बरत रहे हैं। मार्केट एक्सपर्ट्स को इस महीने आने वाले इनफ्लेशन के आंकड़ों का भी इंतजार है, जिससे यह तय होगा कि आरबीआई जनवरी के आखिर में ब्याज दरों में बढ़ोतरी करेगा या नहीं। ब्याज दरों में और बढ़ोतरी से इकनॉमिक ग्रोथ को झटका लग सकता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।