प्रदेश में सर्दी का सितम जारी,,,
(Rajasthan, India) प्रदेश में सर्दी का सितम हर दिन बढ़ता जा रहा है । बर्फीली हवा ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है । पारा गिरने से मैदानी इलाकों में तापमान शून्य से निचे चला गया है । सीकर जिले का फतहेपुर कस्बा आज भी सबसे ठंडा रहा । यहा माइनस 4 दशमलव 2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है । वही मौसम विभाग ने सर्द हवाओं से पाला पड़ने की आशंका भी जताई है । मौसम विभाग ने कहा कि तेज ठंड का दौर अभी कुछ दिन और पड़ेगा साथ ही जिन क्षेत्रों में पाला नहीं पड़ा है वहां भी इसका असर नजर आएगा।
सर्दी का सितम जारी है और हाड कंपाने वाली इस सर्दी ने कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए है । खेतों मे बर्फ जम रही है तो नलों में पानी। इस शीत तूफान के कहर से लोगों की दिनचर्या ही बदल गई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।