सुब्रत रॉय ने मांगी विदेश जाने की अनुमति
(India)
सहारा ग्रुप के चीफ सुब्रत रॉय ने बिजनस के सिलसिले में विदेश जाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल कर अनुमति मांगी है। सुप्रीप कोर्ट ने अर्जी पर सुनवाई के लिए 9 जनवरी की तारीख तय कर दी है। निवेशकों का 20 हजार करोड़ रुपये नहीं लौटाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सहारा चीफ के विदेश जाने पर रोक लगा रखी है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस मामले में मेन केस के साथ ही इस याचिका पर सुनवाई होगी। इससे पहले, सहारा चीफ की ओर से उनके वकील ने कहा कि बिजनस के सिलसिले में सहारा चीफ को विदेश जाने की अनुमति दी जाए और वह तीन दिन में विदेश से लौट आएंगे। सुप्रीम कोर्ट ने 21 नवंबर को सहारा चीफ को विदेश जाने पर रोक लगा दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने एक नवंबर को सहारा ग्रुप के चीफ और उनके डायरेक्टर को विदेश जाने की इजाजत दी थी। सहारा ग्रुप को निर्देश दिया गया था कि वह 3 हफ्ते के भीतर 20 हजार करोड़ की संपत्ति से संबंधित टाइटल डीड सेबी के हवाले करे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।