चीन के पहले विमानवाहक पोत ने विवादित दक्षिण चीन सागर में परीक्षण और प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा कर लिया है। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की गुरुवार की रिपोर्ट में कहा गया है कि नया विमानवाहक पोत श्लियाओनिंगश् उत्तरी चीन के बंदरगाह पर लौट आया है। रिपोर्ट में नौसेना के एक सूत्र के हवाले से कहा गया है कि यह विमानवाहक पोत 37 दिन तक परीक्षण में शामिल रहा। इस परीक्षण के अपेक्षित लक्ष्य प्राप्त कर लिए गए हैं। लियाओनिंग चीन का एकमात्र विमानवाहक पोत है जो सेवा में है। इसे पूर्व सोवियत संघ के अधूरे विमानवाहक पोत को फिर से दुरुस्त कर तैयार किया गया है। फिर से दुरुस्त करने के बाद सितंबर, 2012 में इसे नौसे
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।