अपने लोकतांत्रिक व्यवस्था में बहुत बदलाव की जरूरत चाहते हैं अमेरिकी
(International)
अमेरिकियों ने 2014 में नकारात्मक सोच के साथ प्रवेश किया है। एक नए जनमत के मुताबिक उन्हें इस बात का बहुत कम भरोसा है कि निर्वाचित लोग देश की सबसे बड़ी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। यह जनमत सार्वजनिक मामलों के लिए अनुसंधान करने वाले एपी-एनओआरसी केंद्र ने कराया है। उसके अनुसार, सर्वेक्षण में शामिल आधे लोगों का कहना है कि अमेरिका की लोकतांत्रिक व्यवस्था में बहुत बदलाव की जरूरत है। केवल बीस में से एक का मानना है कि यह ठीक से काम कर रही है और इसमें बदलाव की आवश्यकता नहीं है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।