(Amber, Jaipur)
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक आयोजित हो रही है । बैठक में आमजन से जुड़े कई फैसले लिए जाने की संभावना है मुख्यमंत्री कार्यालय में होने वाली इस बैठक में करीब एक दर्जन उन अध्यादेशों पर चर्चा होने की संभावना है जो जो पिछली विधानसभा के 11 वें सत्र में पेश किए थे। लेकिन जो बिल नहीं बन पाए थे। इसके अलावा बैठक में आरटेट से शिक्षक भर्ती और हाल ही में पाला पड़ने से प्रभावित किसानों को मुआवजा दिए जाने पर फैसला हो सकता है । बैठक में 60 दिन की कार्य योजना में किए जाने वाले आमजन से जुड़े कार्यो को लेकर निर्णय लिए जा सकते हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।