दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मिला नया घर, दस कमरों के सरकारी फ्लैट में रहेंगे
(DELHI, India) राजनीति से वीआईपी संस्कृति समाप्त करने पर जोर देने वाले मुख्यमंत्री केजरीवाल का नया पता भगवान दास रोड स्थित फ्लैट नंबर-7/6, 7/7 होगा। डीडीए के इस 10 कमरे के सरकारी फ्लैट में तेजी से काम चल रहा है। 9 हजार वर्गफुट जमीन पर बने इस मकान में पांच-पांच कमरे के दो फ्लैट हैं। इन दोनों फ्लैटों की दीवार को तोड़कर एक कर दिया गया है। यहां छह हजार वर्गफुट में कारपेट एरिया है, जबकि तीन हजार वर्ग फुट में लॉन है। फ्लैट नंबर 7/6 में आप कार्यालय होगा, जहां से मुख्यमंत्री आप का कामकाज देखेंगे। जबकि 7/7 में वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ रहेंगे। अभी केजरीवाल गाजियाबाद के कौशांबी स्थित गिरनार अपार्टमेंट में अपने माता-पिता, पत्‍‌नी व बच्चों के साथ रह रहे हैं। गौर हो कि सरकारी अधिकारियों ने केजरीवाल को मुख्यमंत्री आवास की पेशकश की थी, लेकिन उन्होंने इससे इनकार करते हुए कहा था कि वह सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे और न ही सुरक्षा लेंगे। लेकिन इसके बावजूद उन्हें सरकारी आवास और त्रिस्तरीय उच्च कोटि की सुरक्षा उपलब्ध कराई जा रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।