(India)
वाहन कंपनियों की बिक्री के कमजोर आंकड़ों व निवेशकों द्वारा बिजली व मशीनरी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली किए जाने से पिछले दो सत्रों में 289 अंक टूट चुका सेंसेक्स शुक्रवार को और 37 अंक गिरकर 20,851.33 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह, नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 10 अंक नीचे 6,211.15 अंक पर आ टिका। वहीं, एमसीएक्स स्टाक एक्सचेंज का एसएक्स-40 सूचकांक 50.62 अंक नीचे 12,384.67 अंक पर बंद हुआ। ब्रोकरों ने कहा कि दिसंबर में वाहनों की बिक्री में गिरावट ने निवेशकों की उम्मीद पर पानी फेर दिया। वाहन कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से टाटा मोटर्स 2.49 प्रतिशत, जबकि महिंद्रा एंड महिंद्रा 3.85 प्रतिशत टूटकर बंद हुआ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।