उदयपुर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई
(Dhariawad, Udaipur) उदयपुर एसीबी ने आज बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए पुलिस महकमे के भ्रष्ट अधिकारियों को रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। एसीबी के टीम ने शराब व्यवसायी कृष्णगोपाल और सुनील पुर्बिया की शिकायत पर मामले का सत्यापन करने के बाद कार्रवाई को अंजाम देते हुए पुलिस महकमे के एक डीएसपी कोटडा मनीष शर्मा,एसएचओ पानरवा थाना, धुलजी मीणा और धैया चैकी के प्रभारी प्रभुलाल को 80 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार किया है। एसीबी की कार्यवाही से उदयपुर जिले के सभी पुलिस अधिकारियों में हडकंप हैं और यह कार्यवाही चर्चा का विषय बनी हुई हे

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।