(Amber, Jaipur)
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की अध्यक्षता में चल रही कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। दोपहर साढ़े तीन बजे तक चली इस बैठक में करीब 10 अध्यादेशो पर चर्चा हुई। जिसमें कोटा,जोबनेर और जोधपुर में कृषी विश्वविद्यालय बनाने पर सहमती बनी। वहीं बीकानेर में तकनीकी विश्वविद्यालय पर फिलहाल रोक लगाई गई है। इसके अलावा पैंशन,वृक्षा रोपण और प्राईवेट विश्वविद्यालयों जैसे विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही बैठक में 10 जनवरी से 21 जनवरी तक विशेष सफाई अभियान चलाने का फैसला लिया गया है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।