दिल्ली में सरकार और फिर स्पीकर का टेस्ट पास करने के बाद अब आम आदमी पार्टी की नजर लोकसभा चुनाव पर है। आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज राजधानी में हो रही है। आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में होगी। इस बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा हो सकती है। इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की नजर हरियाणा और उत्तराखंड जैसे छोटे राज्यों पर होगी। हाल ही में पार्टी के नेता योगेंद्र यादव ने हरियाणा का दौरा किया था।छोटे राज्यों के अलावा आम आदमी पार्टी अहम लोकसभा सीटों पर भी उम्मीदवार उतार सकती है। पहले ही राहल के चुनाव क्षेत्र अमेठी से कुमार विश्वास लड़ने का ऐलान कर चुके हैं। आगामी लोकसभा चुनाव पर नजर टिकाए हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने भी कहा है कि वह भ्रष्टाचार के खिलाफ इस लड़ाई को राजधानी से निकालकर पूरे देश में ले जाना चाहते हैं।शेरु से पैकेज के लिए और अभिषेक भारती को फोन करना है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।