डुप्लेक्स नहीं लेने पर भाजपा ने साधा केजरीवाल पर निशाना
(India)

बीजेपी नेता बलबीर पुंज ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर 5 बेडरुम वाले डुप्लेक्स लेने से इनकार करने को लेकर जमकर निशाना साधा है। पुंज ने कहा कि केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट के सामने प्राइम लोकेशन पर बंगला को पसंद किया था और अब वह पाखंड दिखाते हुए इनकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल की कथनी और करनी में फर्क को लोग देख रहे हैं और समझ रहे हैं। केजरीवाल पर हमला करते हुए पुंज ने कहा कि पहले वह और उनके मंत्री लाल बत्ती वाली कार लेने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद से केजरीवाल लाल बत्ती वाली कार का उपयोग नहीं कर सकते हैं। पुंज ने केजरीवाल को कांग्रेस की बी टीम करार दिया जो कि राहुल गांधी के एजेंडा को आगे बढ़ा रहे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।