लोकसभा चुनावों की दस्तक के साथ झारखंड में गठबंधन दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर खींचतान चरम पर
(JHARKHAND, India) लोकसभा चुनावों की दस्तक के साथ झारखंड में गठबंधन दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर खींचतान चरम पर है। सरकार में शामिल राजद की ओर से भी इसमें हिस्सा लेने के बाद माना जा रहा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस में सीट बंटवारे का गणित बदल सकता है। इसे लेकर कांग्रेस नेताओं का मानना है कि पहले सीटों की संख्या और क्षेत्र तय होना चाहिए। इसके बिना कोई भी समझौता होना बेमानी होगी। वही गठबंधन दलों ने समय रहते सभी मसलों को सुलझा लेने की बात कही है। आपको बता दें कि झारखंड सरकार में पहले ही कई मामलों में गठबंधन दलों के बीच मतभेद चल रहे हैं और अब लोकसभा सीट बंटवारे पर भी आपसी नाराजगी खुलकर सामने आने लगी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।