(DELHI, India)
जदयू नेता के सी त्यागी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और नरेंद्र मोदी पर जम कर निशाना साधा है। नई दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए त्यागी ने कहा कि मनमोहन सिंह ने बहुत दिनों के बाद एक अच्छी बात कही है कि नरेंद्र मोदी का भारत का प्रधानमंत्री बनना देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण होगा। वही मनमोहन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि यह बात और है कि उनका प्रधानमंत्री बनना भी देश के लिए कोई सौभाग्य की बात नही थी। त्यागी ने कहा कि प्रधानमंत्री को इंडो- आमेरिका के बीच हुए न्यूक्लियर डील पर नाज है। जब कि देश हित में सबसे खराब काम यही हुआ था। प्रधानमंत्री का यह कार्यकाल बेरोजगारी ,भ्रष्टाचार और महंगाई के काल के तौर पर याद रखा जाएगा। त्यागी ने मनमोहन सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बारे में त्यागी ने कहा कि अन्य बातो को छोड़ कर उन्हें दिल्ली की जनता से किये गए वादों को पुरा करने पर ध्यान केंद्रीत करना चाहिए। त्यागी ने जदयू को गैर भाजपा और कांग्रेस दलों के नजदीक जाने के पक्ष में होने की बात कही।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।