देश की राजनीति में आम आदमी पार्टी के आने से किस कदर बदलाव की बयार बह रही है इस का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश को भी कहना पड़ रहा है कि श्आपश् का उभार स्थापित राजनीतिक दलों के लिए एक चेतावनी है और यदि उन्होंने लोगों की आवाज नहीं सुनी तो वे जल्द ही इतिहास बन जाएंगे।रमेश ने कहा, आम आदमी पार्टी ने राजनीतिक आकांक्षा को फिर से स्थापित किया है। उसने राजनीतिक विमर्श भी बदल डाला। अब तक यह दिल्ली तक ही सीमित थी। लेकिन, यदि कांग्रेस, बीजेपी और क्षेत्रीय दलों ने लोगों की आवाज नहीं सुनी तब वे शीघ्र ही इतिहास बन जाएंगे।उन्होंने कहा,दिल्ली में विधानसभा चुनाव में आप का प्रदर्शन लोगों की आवाज की जीत है। पार्टी का उभार सभी दलों के लिए चेतावनी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।